शाहबाद डेयरी इलाके में बदमाशों ने महिला को मारी गोली


नई दिल्ली, बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका उपचार चल रहा है।


पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान पूजा (28) के रूप में हुई है। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पूजा परिवार के साथ शाहबाद डेयरी में रहती है। देर रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला को बदमाशों ने गोली मार दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पूजा को दो गोली लगी है। घटना घर के बाहर हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।