समाजिक कार्य कर सम्पूर्णा का रजत जंयती वर्ष अपने आप में कीर्तिमान: चौ. बिरेन्द्र सिंह


नई दिल्ली, सम्पूर्णा की संस्थापिका अध्यक्षा डॉ. शोभा विजेन्द्र के आवास पंडारा रोड पर सम्पूर्णा द्वारा समाजिक क्षेत्र में 25 वर्ष पूर्ण करने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुनियोजित तरीके से सम्पूर्णा के सभी प्रकल्पों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर डॉ. शोभा विजेन्द्र ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में सम्पूर्णा के प्रकल्पों में लगातार परिवर्तन हुआ है। सन् 1993 में सम्पूर्णा द्वारा समुदाय विशेष के लिए छोटे-छोटे प्रकल्प चलाए जाते थे किन्तु गत 15 वर्षों में सम्पूर्णा द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसमें मुख्यतः पर्यावरण को बचाने हेतू पुराने कपड़े से बने थैलों को भी प्रदर्शित किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे केन्द्रीय इस्पात मंत्री चै. बिरेन्द्र सिंह ने कहा कि सम्पूर्णा द्वारा 25 वर्षों तक महिला सशक्तिकरण का प्रयास वास्तव में अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि इतने लम्बे समय में ऐसा समय भी आता है जब आप थक जाते हो या कुछ समस्याएं ऐसी भी आती हैं जो हमें हताश कर देती हैं लेकिन लगातार उस काम में 25 वर्षों तक लगे रहना अपने आप में एक उपलब्धि है।


राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा ललिता कुमार मंगलम ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में भी देखा है कि डॉ. शोभा विजेन्द्र सम्पूर्णा में आये देशभर से केसों के समाधान हेतू अकसर उनसे बैठक करती रहती थी और वे जब तक केस का समाधान नहीं कर लेती तब तक बिना थके प्रयास करती रहती थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह आवश्यक है कि सम्पूर्णा जैसी संस्थाएं लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करती रहें।


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सम्पूर्णा द्वारा लगातार महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के लिए किया गया कार्य अद्भूत है। उन्होंने कहा कि पुरुष कभी सम्पूर्ण नहीं हो सकता लेकिन अगर महिला को सशक्त किया जाए और वो ठान ले तो वो सम्पूर्ण हो सकती है।


इसी प्रकार से भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मिनाक्षी लेखी ने कहा कि सम्पूर्णा जैसी समाजिक संस्थाओं के प्रयासों से ही आज समाज में महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सम्मान के साथ स्वीकार किया जाने लगा है और महिलाएं अपनी मेहनत से अनेक क्षेत्रों में लगातार पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन कर अपना लोहा भी मनवा रहीं हैं। सम्पूर्णा द्वारा अपने 25 वर्ष पूरे करना यह दर्शाता है कि सम्पूर्णा उस समय से इस क्षेत्र में काम कर रही है जब महिलाएं समाज का सबसे ज्यादा उपेक्षित वर्ग थी और ज्यादातर क्षेत्रों में महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं थी, यहां तक की उनकों शिक्षा से भी वंचित रखा जाता था। वहीं नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में सचिव रशमी सिंह ने कहा कि उन्होंने सम्पूर्णा के विभिन्न प्रकल्पों को देखा है और सम्पूर्णा द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की वे स्वयं प्रत्यक्षदर्शी हैं।


भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी सम्पूर्णा संस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे काम जो जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधि भी तुरंत नहीं कर सकते उनको एन.जी.ओ. के माध्यम से बिना समय बर्बाद किये तुरंत किया जा सकते हैं इसलिए समाज में एन.जी.ओ. का विशेष महत्व है। कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुँची फिक्की फलो की पूर्व अध्यक्षा अर्चना गड़ोदिया ने बताया कि सम्पूर्णा के साथ उन्होंने महिला ड्राईवर और महिला सुरक्षा गार्ड के भी काॅर्स किये हैं। किरण चैपड़ा, सुप्रसिद्ध समाजसेविका, हरजीन्द्र कौर, समाजसेविकाए राधा भाटिया, प्रसिद्ध व्यवसायी, च्वपदममत समाचार पत्र से अमित गोयल, राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र से रत्नेस मिश्रा और अनेक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी कार्यक्रम में पहुँचकर सम्पूर्णा संस्था की टीम को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान मधुर संगीत ने कार्यक्रम की शाम को अविस्मरणीय बना दिया।