रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का हुआ नुक्सान


सोनीपत, (राजेश आहूजा)। सोनीपत के सुभाष चैक स्तिथ रेस्टोरेंट में देर रात आग लगने से लाखों रूपये का नुक्सान हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

सोनीपत के सुभाष चैक पर स्तिथ पंजाबी तड़का नाम के रेस्टोरेंट में देर रात आग लग गयी। आग लगने से रेस्टोरेंट में रखा सामान पूरी तरह से जल कर राख हो गया है। रेस्टोरेंट के मालिक अतुल महाजन के अनुसार आग रात करीब 12 बजे लगी। सुचना मिलने पर आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक रेस्टोरेंट में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब 10 से 15 लाख का नुक्सान हुआ है।