रेहड़ी पटरी एसोसिएशन के नेता समर्थकों के साथ लोक शक्ति पार्टी में हुए शामिल


नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली के शकरपुर स्थित लोक शक्ति पार्टी के कार्यालय में सोमवार को दिल्ली के रेहड़ी पटरी एसोसिएशन के नेता सागर यादव अपने पदाधिकारी व समर्थकों के साथ लोक शक्ति पार्टी में शामिल हो गए। सागर यादव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार के समक्ष दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पोद्दार ने सदयता ग्रहण कराई। इस मौके पर पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पोद्दार ने सागर यादव को दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रदेश रेहड़ी पटरी मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शिशिर शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव रवि कपूर, राष्ट्रीय अध्यक्ष एस/एसटी मोर्चा कृष्ण कुमार पासवान, अध्यक्ष महिला मोर्चा निशा तिवारी कपूर, महासचिव रीना चैहान, सज्जन कुमार, राजीव चैहान एवं रेहड़ी पटरी के नेता व टीवीसी मेंबर समेत सैंकड़ो लोग मौजूद थे।


पार्टी में शामिल होते ही सागर यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के पांच लाख रेहड़ी पटरी के लोगों को धोखा दिया है, एवं टाउन वेंडिंग कमिटी (टीवीसी) के सदस्यों को गुमराह किया गया है। फलस्वरूप टीवीसी मेंबर जो की रेहड़ी पटरी वालों के बिच से चुनाव जीत कर आएं हैं, और उनके सच्चे प्रतिनिधि हैं जो केजरीवाल सरकार के रवैये के कारण ठगा महसूस कर रहें हैं। लिहाजा रेहड़ी पटरी वालों ने यह तय किया है कि जब तक उनके दुकानों का सर्वे सरकार द्वारा नहीं कराया जाता वो चुप नहीं बैठेंगे।


इसके मद्देनजर सागर यादव ने एलान किया है कि आगमी 18 जनवरी को दिल्ली के समस्त रेहड़ी पटरी के लोग दिल्ली सचिवालय का घेराव करेंगे और मुख्यमंत्री से यह मांग करेंगे कि रेहड़ी पटरी वालों को उनके दुकानों का सर्वे जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित हो। साथ ही टाउन वेंडिंग कमिटी के जीते हुए प्रतिनिधियों के अधिकारों को भी सरकार जल्द से जल्द लागू करें। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार एवं राष्ट्रीय महासचिव रवि कपूर ने कहा कि भू-अध्यादेश लाकर सरकार दिल्ली के समस्त जेजे कॉलोनी, अनधिकृत कॉलोनी व यमुना खादर को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए 04 फरवरी 2019 को दिल्ली के लाखों लोग संसद घेराव करेगी।