राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने की उपायुक्त से मुलाकात


नई दिल्ली, राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक ने आज पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन के उपायुक्त महोदय दिपक शिदें से युनियन का प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर स्वागत किया और शाहदरा दक्षिणी जोन के सभी पर्यावरण सहायक कर्मचारियों की जोन लेबल की समस्याओं को लेकर चर्चा भी की साथ ही उपायुक्त महोदय से बैठक के लिए समय भी मांगा। युनियन के पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष राकेश वैद ने कहा कि आप हमारे संगठन को कुछ समय दे जिससे जोन लेबल की समस्याओं का समाधान हो सके। राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने लिखित में इस प्रकार की मांग उपायुक्त महोदय के समक्ष रखी जैसे मृतक कर्मचारियों के वारिसों का करुणामूलक आधार का बोर्ड लगभग दो बर्षों से नहीं बैठा है बोर्ड की कार्यवाही पूरी करके बैठाया जाये, सभी कच्चे पर्यावरण सहायक कर्मचारियों का रुका ईपीएफ का पैसा कर्मचारियों के ईपीएफ खातों में जमा कराया जाये, प्रशासन द्वारा पर्यावरण सहायकों को रात्रि की डयूटी के आदेश को वापिस लिया जाये या सुरक्षा की व्यवस्था प्रदान की जाये, सभी स्थायी पर्यावरण सहायकों की एसीपी व एमएसीपी वेतन में लगाया जाये, व महिला पर्यावरण सहायकों कर्मचारियों के लिए वार्डों में प्रत्येक हाजिरीयों पर शैल्टर होम बनाकर दिये जाये जिसमें पानी, बिजली व शौच की आदि सुविधा हो। चर्चा में संगठन के राकेश वैद, विरेन्द्र हांडा, चन्दरभान चंदेल, सुदेश खडालिया, सुमित कल्याण, सूरजपाल सिलेलान, विक्की चढ्ढा, मनोज जीनवाल, सी.एल गागड़ा, विजय पारचा, रामेश्वर चिड़ालिया, राजवीर गोगलिया, शाशी वैद, अजय वैद, दिनेश चिड़ालिया, गगन सोदे, अजय जीनवाल आदि साथियों द्वारा चर्चा में मौजूद रहे।