प्रियंका गांधी को महासचिव नियुक्त करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न


नई दिल्ली, कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी की आधिकारिक एंट्री हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इसके बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस नेता भी लगातार अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के सामने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की।


पिछले कई सालों से कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार इस बात की मांग कर रहे थे कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस में लाया जाए। अब 2019 चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना ट्रंप कार्ड चल दिया है। प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी दी गई है।


राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की नियुक्त के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, मुझे बहुत खुशी हो रही है कि वो अब मेरे साथ काम करेगी। वो बहुत कर्मठ हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बहुत ऊर्जावान नेता हैं। बीजेपी वाले घबराए हुए हैं।


आपको बता दें, प्रियंका गांधी की नियुक्ति के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश आ गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।