पूर्व विधायक नसीब सिंह के पिता की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े हजारों लोग


नई दिल्ली, कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पूर्व विधायक नसीब सिंह के पिता स्व. चै. भगत सिंह की श्रद्धांजलि सभा में परिवार व बिरादरी के लोगों के अलावा क्षेत्र के हजारों लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा आईपी एक्सटेंशन स्थित नेशनल विक्टर सी सै पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि चै. भगत सिंह का गत 08 जनवरी 2019 को देहान्त हो गया था।


श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल एवं अरविन्द्र सिंह लवली, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार चैहान, मंगत राम सिंघल, डा. नरेंद्र नाथ, रमाकांत गोस्वामी, पूर्व विधायक भीषम शर्मा, चै मतीन अहमद, सुरेन्द्र पल बिट्टू, विपिन शर्मा, जितेन्द्र सिंह शंटी, अनिल चैधरी, तरविंदर सिंह मारवाह, पूर्व सांसद सुरेंदर गोयल, पूर्व विधायक चै करतार सिंह भडाना, विधायक एसके बग्गा, भीष्म लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव शर्मा, नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन वेदप्रकाश पंचाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील वोहरा, उत्तर प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, कांग्रेस के युवा नेता राहुल जैन, पूर्व महापौर डा कंवरसेन, पूर्व पार्षद इशरत जहाँ, ईश्वर बागड़ी, चै रोहताश कुमार, अनिल वशिष्ठ, गुर्जर नेता मुखिया गुर्जर, आर्य नेता अनिल आर्य, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री श्रवण दीक्षित सहित सहित हजारों लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करीं।


इस अवसर पर दिवंगत चै. भगत सिंह की आत्मा की शांति हेतू शांति पाठ का भी आयोजन हुआ। श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित व विधायक ओम प्रकाश शर्मा सहित दर्जनों समाज सेवी संस्थाओं, रेजिडेंट्स और मार्किट वेलफयेर एसोसिएशनों की ओर से भी शोक संवेदनाये भेजी गयी। शीला दीक्षित ने जहाँ चै. भगत सिंह के निधन को कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया वही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने सभा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि चै साहब कांग्रेस के ही नही बल्कि सर्व समाज के जुझारू नेता थे उनकी कमी को पूरा नही किया जा सकता। परमपिता परमेश्वर उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।