फैमिली ऑफ़ शिरड़ी सांई बाबा के बच्चों ने मनाया नववर्ष का उत्सव

2018 की खट्टी मीठी यादों को अलविदा कहकर फैमिली ऑफ़ शिरड़ी सांई बाबा ने नव वर्ष-2019 का जोरदार स्वागत किया। नव वर्ष के स्वागत के लिए पहले से ही केन्द्र में जोरदार तैयारियां की गई। केन्द्र के सभी कमरों को सजाया गया। केन्द्र में नव वर्ष के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। यही नही पारंपरिक अंदाज में न्यू इयर सेलीब्रेट किया गया। बच्चों में भी न्यू इयर सेलीब्रेशन को लेकर खासा उत्साह रहा। काफी देर तक बच्चों ने संगीत की धुन पर थिरकते रहे। धूमधडाके के साथ बच्चों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संस्था ने बच्चों के लिए डीजे. व खानों का स्टाल लगया गया। कार्यक्रम में संयुक्त रूप से अध्यक्षा चंचल अग्रवाल, व कपिल कुमार अग्रवाल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थिति थे। सभी ने संयुक्त रूप से नववर्ष का उत्सव साथ मिलकर मनाया। कार्यक्रम में संस्था के द्वारा दिए जा रहे व्यवसायिक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपना पुरा सहयोग दिया। इसके बाद संस्था के सभी पदाधिकारीयों को अपनी तरफ से बधाई दी कार्यक्रम के अन्त में संस्था के पदाधिकारियों ने संस्था को बुलन्दियों पर पहुचाने के लिए प्रण लिया संस्था की अध्यक्षा महोदया जी ने अन्त में सभी का धन्यवाद किया।