नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 122वीं जयंती पर दी श्रद्धांजली


नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के महापौर आदेश गुप्ता ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 122वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजली दी। इस मौके पर महापौर ने कहा कि कटक में 1897 में जन्मे नेताजी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना बहुमूल्य योगदान दिए हैं। साथ ही उन्होंने आजादी की लड़ाई को विदेशों तक भी पहुंचाया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भी ट्वीट कर सुभाष चन्द्र बोस को उनके जन्मदिवस पर याद किया। आप विधायक सोमनाथ भारती ने ट्वीट कर कहा कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा! इस नारा को देने वाले भारत के लाल सुभाष चंद्र बोस जी का आज जन्मदिन है। सुभाष चंद्र बोस बाहर वालों से तो लड़े ही लेकिन अंदर वालों से उनकी लड़ाई कम न थी। काश उस वक्त के नेताओं ने उनका विरोध ना किया होता तो देश कहीं और होता! शत शत नमन।