नव ऊर्जा एन.जी.ओ. ने बांटे जरूरतमंदों को गर्म कपड़े एवं कंबल


नई दिल्ली, जरूरतमंदों को गर्म कपड़े एवं कंबल वितरण हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर हॉस्पिटल रोहिणी में नव ऊर्जा एन.जी.ओ. द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल परिसर में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े कंबल एवं खाद्य सामग्री वितरण की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इलाज कराने आए हुए मरीजों की सहायता करना था। संस्था के अध्यक्ष मनोज गंडोत्रा ने बताया कि इस ठंड मौसम में मरीजों की तादाद बढ़ जाती है। वह हमेशा अस्पताल जाकर मरीजों की सहायता करते हैं। इसके मद्देनजर कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल में किया गया। संस्था पिछले 3 वर्षों से ठंड के मौसम में कंबल वितरण करती आ रही है, एवं जरूरतमंदों की आगे भी सहायता करती रहेगी।