मंत्री राजेन्द्र पाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा


नई दिल्ली, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राजेन्द्र पाल गौतम ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सीमापुरी के वार्ड 35 ई, जीटीबी एन्क्लेव में नगर निगम के अधिकारियों के साथ दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। राजेन्द्र पाल गौतम ने ट्वीट कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र सीमापुरी के वार्ड 35 ई, जीटीबी एन्क्लेव में नगर निगम के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। इसके साथ ही जो लोग बिना सरकारी फंड के भी पार्कों का रखरखाव कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की। गौतम ने कहा कि जो लोग बिना किसी आर्थिक सहायता से दिल्ली सरकार के द्वारा बनाए गए पार्कों की देखभाल कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण हो ताकि लोगों को किस प्रकार की दिक्कत नहीं होद्य