मकर सक्रांति पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संघ ने बांटे कंबल


नई दिल्ली, मकर सक्रांति के उपलक्ष में अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवासंघ ने आज जरूरतमंद लोगो को कम्बल वितरण का एक कार्यक्रम आयोजित किया इस अवसर पर 150 से अधिक जरूरतमंद लोगो को कंबल बांटे गए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवासंघ के महासचिव अशोक शर्मा ने कहा कि मकर सक्रांति के पर्व पर दान का विशेष महत्व है इस पर्व पर किए हुए दान पर ईश्वर प्रसन्न होकर आपके ऊपर सदा दया दृष्टि रखते हैं। कम्बल के साथ ही छोटे छोटे बच्चों को वस्त्र भी बांटे गए। कार्यक्रम में सेवासंघ के पदाधिकारियों में कार्यकारी अध्यक्ष पंडित रूपेंद्र शर्मा, सीताराम जगदामनी, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अनिल कटारा, रजनीश कटारा, सतबीर शर्मा, विकास कटारा, श्रीमती सुमन अग्रवाल, विवेक शर्मा, अजय शर्मा, किशन शर्मा गौरव कटारा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।