मकर सक्रांति पर आर्य समाज शकरपुर ने कराया यज्ञ


नई दिल्ली, मकर संक्रांति महापर्व के अवसर पर आर्य समाज शकरपुर के यशश्वी मंत्री पतराम त्यागी के नेतृत्व में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके यजमान निगम पार्षद शकरपुर नीतू त्रिपाठी बनी। इस अवसर पर पुरोहित पंडित ब्रजपाल शास्त्री ने हवन को पूर्ण कराया। उन्होंने मकर सक्रांति पर्व के बारे में जनसमूह को बताया और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम निगम पार्षद नीतू त्रिपाठी के कार्यालय के पार्क में संपन्न हुआ। श्री पतराम त्यागी ने भी उपस्थित जनसमूह को मकर सक्रांति के वैदिक स्वरूप का विस्तार से वर्णन किया। यज्ञ के पश्चात प्रसाद वितरण नीतू त्रिपाठी निगम पार्षद द्वारा किया गया। इस यज्ञ में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, डब्ल्यूए ब्लाक के प्रधान आरके शर्मा, चेयरमैन रंजीत सिंह, कार्यालय सचिव एसएल मिश्रा, कार्यकारिणीं सदस्य अनिल अग्रवाल, रविदत्त त्यागी आरडब्ल्यूए प्रधान स्कूल ब्लाक पार्ट-2, उपाध्याय ब्लॉक के महासचिव एवं मीडिया संयोजक विधिक एवं मानवाधिकार विभाग दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अशोक शर्मा, अजय शर्मा, वेदप्रकाश वानप्रस्थी, राकेश शर्मा, अनुज त्यागी, दीपक त्यागी, नंद कुमार वर्मा, श्री कृष्ण मंदिर के वरिष्ठ उपप्रधान रामेश्वर त्यागी तथा अन्य गणमान्य क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग यज्ञ में शामिल होकर आहुति दी और कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।