खोखले साबित हुए पीएम मोदी के चुनाव से पहले किए गए सभी वायदे: शीला दीक्षित


नई दिल्ली, चांदनी चैक जिला कांग्रेस कमेटी का सम्मेलन रविवार को अजमल खां पार्क के लॉन नंबर-3 में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित, कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ और राजेश लिलौथिया ने संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान ने किया। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का एक बड़े तिरंगे हार से स्वागत किया गया तथा उन्हें गदा भी भेंट किया गया।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि चांदनी चैक जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं का मैं स्वागत करती हूं। इतनी बड़ी संख्या में आऐ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताकत को देखकर मैं कह सकती हूं कि कांग्रेस संसदीय चुनावों में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर पार्टी चलती है। अब मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि आने वाले समय में केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को फैसला करना होगा कि वह कैसी सरकार चाहते है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने चुनाव से पहले बड़े-बड़े वायदे कर लोगों को प्रलोभन दिया कि उनके खाते में 15-15 लाख रुपये आऐंगे। लाखों रोजगार उपलब्ध होंगे, लेकिन यह सभी वायदे खोखले साबित हुए। भाजपा की केन्द्र सरकार ने नोटबंदी करके देश को बर्बाद कर दिया और जीएसटी लागू करके व्यापारी वर्ग की कमर तोड़ दी।


शीला दीक्षित ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो ज्यादा से ज्यादा लाभ किसानों, मजदूरो, गरीबों तथा सामान्य जन को देती है। दूसरी ओर भाजपा जब भी सरकार बनाती है तो वह पूंजीपति मित्रों, सरमायदारों को फायदा पहुचाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक जीवंत संस्था है, कांग्रेस चाहे सत्ता में रहे या सत्ता से बाहर रहे, दोनों ही स्थितियों में कांग्रेस ने लोगों की सेवा की है। उन्होंने आगे कहा कहा कि कांग्रेस ने 15 वर्षों के शासन में विकास के बहुत कार्य किए है। कांग्रेस अपने कार्यकाल में मेट्रों के किराए सिर्फ दो बार ही बढ़ाए। जबकि आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार ने एक वर्ष में ही दो बार मेट्रो के किराए में बेहताशा वृद्धि की है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में मेट्रो कार्य एक दिन भी पीछे नही हुआ जबकि आप पार्टी के कार्यकाल में मेट्रो फेस 3 का काम पीछे चल रहा है और चैथे फेस का कार्य अभी लटका हुआ है। उन्होंने कहा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था ठप हो चुकी है। वायु प्रदूषण बार-बार खतरे से उपर पहुंच जाता है। शिक्षा व बिजली का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि लोकपाल की वकालत करने वाले केजरीवाल आज चार से सत्ता में है लेकिन लोकपाल को उन्होंने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। शीला दीक्षित ने कहा भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए सत्ता में आई थी, परंतु दोनो पार्टियां भ्रष्टाचार के दलदल में डूब चुकी है। इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर इनके भ्रष्टाचार की पोल खोलनी होगी।


जिला सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ और राजेश लिलौथिया, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी मंगतराम सिंघल, डॉ. नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह साहनी, कंवर करण सिंह, हरी शंकर गुप्ता, दर्शना रामकुमार और राजेश जैन, निगम पार्षद प्रेरणा सिंह, उषा शर्मा, सीमा ताहिरा, आले मौहम्मद, सुल्तानाबाद, सुलक्षणा, पूर्व निगम पार्षद सतबीर शर्मा, भाई मेहरबान, महिला कांग्रेस की कमलेश चैधरी, सेवा दल के योगेश जैन, अकांक्षा ओला सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।