कांग्रेस हमेशा गरीबों व उपेक्षितों के हकों की लड़ाई लड़ती रहेगी: अजय माकन


नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को मुखर्जी नगर इलाके में मेरी मीता सम्मान समारोह का आयोजन किया। सम्मान समारोह प्रोग्राम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी और पूर्व कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने शिरकत की।


इस मौके पर अजय माकन ने मेरी मीता कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। श्री माकन ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों व उपेक्षितों के हकों की लड़ाई के लिए आगे रही है, कांग्रेस ने राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ जरुरतमंद लोगों की मदद करके सामाजिक सेवा भी की है। इस अवसर पर अजय माकन ने लक्की ड्रा से 10 घरेलू कामकाजी महिलाओं की पर्चियां निकाली और उनको नकद इनाम व शॉलें भी दी। इस अवसर पर घरेलू कामकाजी कर्मचारियों को शॉल पहना कर उनको सम्मानित भी किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि घरेलू कामकाजी महिलाऐं शहरी मध्यम वर्गीय घरों का एक अभिन्न अंग है। यह घर में जरुरतों की सभी सुविधाऐं उपलब्ध कराती है जो घर से बाहर काम करने वाली महिलाओं और हाउस वाईफ के लिए जरुरी होती है। जैसे कि खाना बनाना, साफ सफाई, बच्चों और वृद्धों के आदि जैसी महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करती है। जिसके कारण वर्किंग वूमेन को घर के बाहर और घर, दोनों में अपना दायित्व इनकी सहायता से ही निभा पाती है।


उन्होंने आगे कहा कि यह सब, खासकर वर्किंग वूमेन के लिए और महत्वपूर्ण हैं। घरेलू कामकाजी महिलाऐं के महत्वपूर्ण सहयोग से ही हो संभव हो पाता है, घरेलू सहायता के लिए काम करने वाली महिलाऐं मुख्यतः असंगठित क्षेत्र से होती है और अक्सर अदृश्य रहती है, इनका सहयोग और सहायता हमेशा पहचाना नही जाता। मेरी मीता घरेलू कामकाजी महिलाओं की सेवाओं और योगदान को उजागर करने के लिए और उनके काम की सराहना करने की एक पहल है।


शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि कि घरों में प्रदान की जाने वाली यह घरेलू सेवाऐं अमूल्य है क्योंकि इनके बिना घरों को सुचारु रुप से नही चलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि उनका कार्य अब न तो अदृश्य होगा और न ही छिपाया जा सकेगा। दिल्ली महिला कांग्रेस का यह एक विनम्र प्रयास है कि उनके काम को पहचानने और प्रशंसा करने का। उन्होंने कांग्रेस के सांसद श्री शशी थरुर द्वारा घरेलू काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षा तथा उनका वेतन निश्चित करने को लेकर कानून बनाने के लिए प्राईवेट मेम्बर बिल लाने के लिए उनकी प्रशंसा की।
मेरी मीता कार्यक्रम को दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की करावल नगर और बाबरपूर जिला अध्यक्षा अमरलता सांगवान और कमर जहां द्वारा अयोजित किया गया। इस अवसर पर मेरी मीता कार्यक्रम की स्टेट कॉआर्डिनेटर सविता मुन्ना, उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ महिला नेता, पदाधिकारी मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महिला महासचिव सुधा सिन्हा ने किया।