एडवोकेट हरीश गोला ने दी दिल्ली कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हारून यूसुफ को बधाई


नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ को उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी श्रृंखला में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट व प्रदेश विधि और मानव अधिकार के महासचिव एडवोकेट हरीश गोला ने अपने साथियों के साथ नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हारून यूसुफ को बधाई दी है। गोला ने कहा कि हारून यूसुफ दिल्ली सरकार में खाद्य व संभरण मंत्री रह चुके है। दिल्ली की जनता के बीच रह कर कार्य काट चुके है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि उनकी इस नियुक्ति से दिल्ली में कांग्रेस संगठन को ओर मजबूती मिलेगी जिससे आने वाले संसदीय चुनावों में निसंदेह सफलता मिलेगी। इस मौके पर बधाई देने वालों में मुख्यतः वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी सलीम अहमद, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी, जिलाध्यक्ष मो. नदीम अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण खनक्वाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लख्मी त्यागी, प्रदेश डेलीगेट प्रेम चैधरी, प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक शर्मा, फोटो जॉर्नलिस्ट रुक्सार खान, कांग्रेस नेता अलीम अंसारी सहित कई महानुभाव उपस्थित थे।