दिल्ली सरकार के स्कूलों में दिन प्रति दिन हो रहे हैं नए बदलाव: मनीष सिसोदिया


नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर स्तिथ स्कूल में सोमवार को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बहुउद्देश्य हाल का लोकार्पण किया। इस मौके पर निगम पार्षद गीता रावत, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष कुलदीप कुमार, फूलमंण्डी के चेयरमैन विजय सिंह, स्कूल प्रधानाचार्य रेणू गुप्ता, आम पार्टी कार्यकर्ता गौरव राघव, रविन्द्र कुमार, दीवान रावत, उपेन्द्र कुमार आदि उपस्तिथ रहे।


इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में दिन प्रति दिन नए बदलाव हो रहे हैं, और दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे नयी ऊचाईयों को छू रहा है। उन्होंने आगे कहा कि साफ नियत एवं ईमारनदारी पूर्वक कार्य करने की वजह से दिल्ली सरकार की सराहना भारत के अलावा विदेशों में भी हो रहा है।


इस मौके पर नेता विपक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह ही निगम के स्कूल होते। फिर भी जहां-जहां आम आदमी पार्टी के पार्षद हैं वहां के निगम स्कूलों में लगतार सुधार के प्रयास किये जो रहे हैं। कुमार ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से भाजपा निगम में राज कर रही है इस कारण निगम स्कूलों का हाल बुरा है। यदि निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो निगम के स्कूल भी नयी ऊचाईयों को छूता, लेकिन भाजपा शासित पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं हो रहा है। वहीं गीता रावत ने कहा कि स्कूल में बच्चों से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम खुले में होता था अब यह कार्यक्रम एक सुन्दर एवं सुविधाजनक हॉल में होगा।