अशोक शर्मा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग मिडिया के संयोजक नियुक्त


नई दिल्ली, अशोक शर्मा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग मीडिया का संयोजक नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील कुमार ने की। अशोक शर्मा की नियुक्ति पर महासचिव हरीश गोला एडवोकेट, सचिव विकास यादव एडवोकेट तथा संगठन सचिव रजत शर्मा ने खुशी जाहिर की। लक्ष्मी नगर विधानसभा में अशोक शर्मा की नियुक्ति पर पूर्व निगम पार्षद संजीव चैहान, चैधरी लखमी त्यागी, अजय नागपाल, राजेश दूबे तथा सुशील पवार, जगदीश कुमार, आकाशदीप राजेश दुबे, अजय शर्मा, यशपाल चैधरी, ओमप्रकाश शर्मा ने प्रसन्नता जाहिर की। अपनी नियुक्ति पर अशोक शर्मा ने कहा कि वे पार्टी में अपनी नई नियुक्ति होने पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे तथा श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार तथा दिल्ली की केजरीवाल सरकार की नाकामयाबियों को घर घर तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।