दिल्ली भाजपा ने भजनपुरा के दिवंगत मंडल उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा के परिजनों को 1,00,000 की अंतरिम सहायता का चेक भेंट किया

भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा भजनपुरा के दिवंगत मंडल उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा के परिजनों को 1,00,000 की अंतरिम सहायता की गई है जिनकी मौत विगत दिनों सिग्नेचर ब्रिज के पास एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी दिवंगत शर्मा के परिजनों से मिलने विगत दिनों उनके घर गए थे तब परिजनों ने 45 वर्षीय दीनानाथ शर्मा के छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई और परवरिश में आ रही दिक्कतों की जानकारी उनको दी थी और मनोज तिवारी ने परिवार को 1,00,000 की अंतरिम सहायता करने की घोषणा की थी।


आज जिला अध्यक्ष अजय महावर, सांसद के निजी सचिव अंबिकेश पांडे, निगम पार्षद श्रीमती गुरजीत कौर, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र भदौरिया और जिले के आईटी प्रमुख गंगाधर शर्मा, दिवंगत दीनानाथ शर्मा के घर पर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की ओर से प्रदेश द्वारा जारी उनकी पत्नी को 1,00,000 की अंतरिम सहायता का चेक भेंट किया


प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दीनानाथ शर्मा विगत 20 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भजनपुरा मंडल में पार्टी के कार्य को आगे बढ़ा रहे थे। उनके निधन से पार्टी को मंडल क्षेत्र में पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। परिवार जवान मौत से दुखी है और दुख की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि इस अंतरिम सहायता के अलावा पार्टी की ओर से जो भी मदद हो सकेगी परिवार का हरसंभव सहयोग किया जाएगा।


जिला अध्यक्ष अजय महावर ने कहा कि परवरिश से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक का खर्च जिले की ओर से कार्यकर्ताओं के सहयोग से वहन किया जाएगा और जब भी परिवार को जरूरत पड़ेगी भारतीय जनता पार्टी का उत्तर पूर्वी जिला का हर कार्यकर्ता सदस्य परिवार के साथ खड़ा रहेगा।