धर्म व जातिवाद की राजनीति करके देश के लोगों को बांट रही है भाजपा-आप: अजय माकन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन की उपस्थिति में रविवार को चांदनी चैक जिले के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून युसूफ ने एक प्रस्ताव रखा जिसमें सर्व सम्मति से यह फैसला लिया गया कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के विधान सभा के विशेष सत्र में से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम निकाले। इस प्रस्ताव को पूर्व विधायक शोएब इक्बाल तथा प्रह्लाद सिंह साहनी ने समर्थन किया।


अजय माकन ने आज आम आदमी पार्टी से यह मांग कि दिल्ली विधान सभा का विशेष सत्र बुलाकर राजीव गांधा के नाम को दिल्ली विधान सभा की उस कार्यवाही से निकाला जाऐ जिसमें उन्होनें राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पास किया था। माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी व भाजपा को राजीव गांधी द्वारा किए गए एकता व विकास के कार्यो का नहीं पता है, शायद उनकों यह भी नहीं पता है कि राजीव गांधी ने कैसे देश की एकता व अखण्डता के लिए अपने प्राणों तक की बली दे ड़ाली। माकन ने कहा कि व राजीव गांधी ही थे जिन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार दिलाया था एवं भारत में कम्प्यूटर लाकर एक ऐसी क्रांती की थी जिसके द्वारा लोगों को नए-नए रोजगार मिलें।


अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस के केन्द्र की में सत्ता में आने के 10 दिनों के अन्दर हम दिल्ली में लोगों को सिलिंग व तोड़-फोड़ से निजात दिलाऐगें। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हमने अपने वादे के अनुसार मध्यप्रदेश, राजस्थान तथा छत्तीसगड़ में सत्ता में आने के 10 दिनों के अन्दर किसानों के कर्जे माफ कर दिए। उन्हांने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार व आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की गलत नीतियों के कारण 30 हजार के करीब फैक्ट्रीया व दुकाने सील हुई है जिसके कारण लाखों लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। माकन ने कहा कि भाजप व आम आदमी पार्टी दोनों धर्म व जातिवाद की राजनीति करके देश के लोगों को बांट रहे है।


सम्मेलनों में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के अलावा दिल्ली के पूर्व मंत्री हारून युसूफ, शोएब इक्बाल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता शमिष्ठा मुखर्जी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतर सिंह, पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता, प्रह्लाद सिंह साहनी, कुवंर करन सिंह, जिला अध्यक्ष मौ. उस्मान व मदन खौरवाल, निगम पार्षद प्रेरना सिंह, आले मोहम्मद, सुलक्षना, सुल्ताना बेग, सीमा ताहिरा व अशोक जैन, प्रताप नारायण सहित प्रदेश डेलीगेट, ब्लाक अध्यक्ष, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल एवं सभी संगठनों के नेता भी मौजूद थे।