अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर अटल ई रिक्शा योजना का हुआ शुभारंभ

स्वरोजगार शुरु करने के लिए ई रिक्शा लोन के हुए पंजीकरण


भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आज यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष व भाजपा नेता जय भगवान गोयल द्वारा पूर्वी दिल्ली के शाहदरा चैक पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर अटल ई-रिक्शा योजना का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत समाज के सभी वर्गो की महिलाओं व पुरुषों को स्वरोजगार शुरु करने हेतु ई-रिक्शा लोन के लिए पंजीकरण किया गया। लोन वितरण भारत सरकार की मुद्रा योजना व सरकारी बैंको के सहयोग से किया जाएगा। इस मौके पर लगभग 600 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया।


इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू मुख्य अतिथि व भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी एवं भाजपा सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यनारायण जाटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अलावा भाजपा व अन्य कई संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्याम जाजू ने अटल के जन्मदिवस पर फ्रंट द्वारा शुरु किए गए इस कार्य की सराहना की और इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, ऐसा विश्वास जताया।


इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अटल ई रिक्शा स्वरोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगा और इसका सभी वर्ग फायदा उठाएंगे ऐसा मुझे विश्वास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तमाम जनहित की योजनाएं आरंभ की गई हैं, जिनका लाभ आम जनता को उठाना चाहिए।


इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष व भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि देश में इलेक्ट्रांनिक क्रांति को बढ़ावा देने व बेरोजगारी को समाप्त करने के उद्देश्य से श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आज अटल ई रिक्शा योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत समाज के सभी वर्गो अल्पसंख्यक व सामान्य श्रेणी की सभी महिलाओं व पुरुषों को ई रिक्शा लोन हेतु आज लगभग 600 लोगों के आवेदन लिए गए हैं जिनकी प्रक्रिया पूर्ण करके जल्द ही उन्हें रिक्शा उपलब्ध करवाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि देश में आज रोजगार शुरु करना अहम समस्या है और इसी समस्या के समाधान हेतु अटल ई रिक्शा योजना शुरु की गई है। जिसके द्वारा मात्र 20,000 रुपए की लागत से स्वरोजगार करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि राजधानी में मैट्रो की शुरुआत श्रद्धेय अटल ने शाहदरा से ही की थी और आज उनके जन्मदिवस पर रोजगार के लिए अटल ई रिक्शा योजना का शुभारंभ किया गया है और हमें पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार से मैट्रो का जाल दिल्ली में फैला हुआ है, उसी प्रकार यह योजना भी रोजगार के नए आयाम स्थापित करेगी।


इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सर्व कैलाश जैन (जिला अध्यक्ष, नवीन शाहदरा), अजय महावर (जिला अध्यक्ष, उत्तरी पूर्वी),हर्ष मल्होत्रा (पूर्व महापौर), श्रीमति मीनाक्षी लेखी (पूर्व महापौर),लाल बिहारी तिवारी (पूर्व सांसद),के.के अग्रवाल (पार्षद), सचिन शर्मा (पार्षद), अनिल गुप्ता (पूर्व जिला अध्यक्ष),रंजीत कश्यप (पूर्व विधायक), आनंद साहू, चंद्र प्रकाश कौशिक (हिन्दू महासभा), महंत सविंदर गिरी महाराज (बाबा बालक नाथ मंदिर),महंत दिगम्बर नागा बाबा श्याम गिरी महाराज (कल्याण पुरी)एवं यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के सर्व चै.ईश्वर पाल सिंह, धर्मेन्द्र बेदी, संजय त्यागी, जय प्रकाश बघेल, विष्णु गर्ग, रमाकांत शर्मा, सुबोधी बिहारी, विक्रम गुप्ता, जगदीश फौ, सुमन शर्मा, विनोद जयसवाल, मदन लाल माहौर, अवध कुमार, रामफल सिंघल, जितेन्द्र यादव, प्रदीप चैहान, गुलाब सिंह चैहान आदि प्रमुख रुप से शामिल थे।