कोटास्टोन की सीढ़ियों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगा आराम: विधायक शिवचरण गोयल

कर्मपुरा।  "उज्जवल मोतीनगर विधानसभा"  इसी सपने को साकार करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ते  हुये डी  ब्लॉक कर्मपुरा में मोती नगर विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल द्वारा घरों के सीढ़ियों पर नए कोटा स्टोन के पत्थर लगाने के पश्चात नारियल व् फूल अर्पण कर के उसका उद्घाटन किया गया।



 जिसमे सभी क्षेत्रवासियों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।  सभी को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहाँ कि  हर मोहल्ले और क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है। जिस प्रकार से मोती नगर का नाम है मै  इसको "मोती" की तरह  में प्रयासरत रहूँगा बस आप सबका आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहे।



 सभी लोगो ने सीढ़ियों पर  कोटा स्टोन के लग जाने से सभी लोगों ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा  की और कहा की अगर क्षेत्र का विकास किसी व्यक्ति ने किया है तो वो है विधायक शिवचरण गोयल।



वहां के निवासियों ने फूल-माला पहनकर विधायक का स्वागत किया और साथ में मुँह मीठा भी करवाया। गौरतलब है कि  कर्मपुरा में जितने भी फ्लैट  बने है सबके यहाँ सीढ़ियों से घरों के ऊपर जाते है जब से ये स्थापित हुए है तब से आज दशकों तक किसी भी विधायक ने ऐसा कार्य नहीं किया की सीढ़ियों पर  कोटा स्टोन लगाया जाये।  पहले इन सीढ़ियों की जर्जर हालत थी, बुजुर्ग लोगों को ऊपर चढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आये दिन कोई न कोई घटना घट  जाती थी।  लोग घायल भी हो जाते थे। सभी निवासियों द्वारा विधायक शिवचरण गोयल जी से सम्पर्क करने पर मामला संज्ञान में लेते हुए उन्होंने सम्बंधित विभाग को निर्देश देकर सीढ़ियों के लगवाने का निर्देश दिया।  सभी क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहार है। वहा  की RWA ने गोयल जी के इस कार्य की प्रशंसा की।  और कहा की इसके निर्माण से लोगों को बहुत बड़ी रहत मिली है।