मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं के साथ किया महासंवाद


नई दिल्ली,मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं एवं विशिष्ट नागरिकों के साथ किया महासंवाद किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में दिल्ली भाजपा कार्यालय में हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संगठन संवाद में सम्मिलित हुए।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल, केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल, दिल्ली भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, सह-प्रभारी तरुण चुग, लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी जयभान सिंह पवैया, वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा, सांसद मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, सह-प्रमुख संजय मयूख, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेन्द्र पाण्डेय, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, कार्यक्रम संयोजक हर्ष मल्होत्रा, सह-संयोजक धर्मवीर सिंह, नई दिल्ली जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा सहित पार्टी के हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र के रजौरी गार्डन में राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव, सांसद प्रवेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा एवं राजीव बब्बर के साथ दिल्ली के सभी 14 जिलों के 280 मंडलों के बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने 252 स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, रविन्द्र गुप्ता, राजेश भाटिया, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों के साथ जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संवाद के लिए हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के कार्यकर्ताओं से महासंवाद किया और पाकिस्तान को कड़े शब्दों में फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि दुश्मन हमारे देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हम रुकेंगे नहीं बल्कि और तेज गति से आगे बढ़ेंगे। इस समय देश की भावनाएं अलग हैं, सेना सीमा पर पराक्रम दिखा रही है। हमें चट्टान बनकर खड़े रहना है।