कांग्रेस कार्यकर्ता को आज दो मोर्चो पर लड़नी होगी लड़ाई: शीला दीक्षित


नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के नेतृत्व में गुरूवार को पूर्व विधायकों, निगम पार्षदों व निगम के प्रत्याशियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की अलग-अलग बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई। सर्वप्रथम विधायकों की बैठक में संयुक्त रुप से एक प्रस्ताव आया जिसमें प्रियंका गांधी को कांग्रेस कमेटी का महामंत्री जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद किया गया। प्रस्ताव को संयुक्त रुप से तीन पूर्व विधायकों सर्वश्री सुभाष चैपड़ा, राजकुमार चैहान व डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने रखा व सभी पूर्व विधायकों ने हर्षोल्लास के साथ हाथ उठाकर समर्थन किया। पूर्व विधायक एवं निगम पार्षदों व प्रत्याशियों की बैठक में अनेक सुझाव आए और जिन्हें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष से अपने विचारों का आदान प्रदान हुआ।


बैठक को संबोधित करते हुए शीला दीक्षित ने सभी पूर्व विधायक, निगम पार्षदों निगम के प्रत्याशियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से संसदीय चुनाव में जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज कठिन दौर से गुजर रही है इसलिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत से पार्टी की जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाऐ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता को आज दो मोर्चो पर लड़ाई लड़नी होगी। एक तरफ भाजपा जैसी साम्प्रदायिक पार्टी है जो लोगों के अमन चैन को बर्बाद कर रही है और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी है जो लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी कांग्रेस सरकार ने 15 वर्षों में दिल्ली का जो विकास किया था। केजरीवाल सरकार ने उसमें आज तक एक ईंट भी नहीं जोड़ी है उल्टा वह सरकारी खजाने से विज्ञापन देकर लोगों में झूठा भ्रम फैला रही है। हमने अपनी सरकार के कार्यकाल में सरकारी पैसे का दुरुपयोग कभी नहीं किया।


श्रीमती दीक्षित ने कहा कि लोगों को यह समझाने की जरुरत है कि कांग्रेस पार्टी में और आम आदमी पार्टी में क्या फर्क है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की दिल्ली सरकार ने पिछले 4 वर्षों में कोई नया अस्पताल नहीं खोला, कोई नया फ्लाईओवर, अंडरब्रिज नहीं बनवाया। जबकि आप पार्टी झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इनको बखूबी जान गई है और आने वाले लोकसभा चुनावों में इन्हें सबक सिखाऐगी।


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार कोचर ने कहा, केजरीवाल जनता से अपील कर रहे है कि वे कांग्रेस को वोट देकर अपने वोट बेकार न करे। मैं पूछता हूं कि केजरीवाल आप दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से कहा का शासन चलाओंगे। सच तो यह है कि दिल्ली में भाजपा का मुकाबला सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। आम आदमी पार्टी तो सिर्फ वोट कटवाकर भाजपा की मदद ही करेगी। कोचर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ-साथ आप पार्टी का भी सूपड़ा साफ होगा और दिल्ली के लोग केन्द्र में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूत और टिकाउ सरकार बनाने के लिए दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस को विजयी बनाऐंगे और देश के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाऐंगे।