दिल्ली राज्य डबल डच रोप स्किपिंग प्रतियोगिता आयोजित


नई दिल्ली, बाल भारती स्कूल द्वारका में रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्दशानुसार जम्प रोप एसोसिएशन दिल्ली ने दिल्ली राज्य डबल डच रोप स्किपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय रोप स्किपिंग पदक विजेता एवं रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव निर्देश शर्मा, मीडिया सलाहकार एवं जम्प रोप एसोसिएशन दिल्ली के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार निर्भय, बाल भारती स्कूल द्वारका की शारीरिक शिक्षा प्रमुख ऋचा तुली, टेक्नीकल प्रमुख एवं आयोजन सचिव विवेक सोनी अतिथि थे।


प्रतियोगिता में आये खिलाड़ियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव निर्देश शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी अनुशासन में रहता है और अनुशासन निर्माण होता है इसलिए हमें गर्व है कि हम सभी रोप स्किपिंग खिलाड़ी हैं। उन्होंने खेलों का महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक युवा को अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खेलों को महत्व देना चाहिए क्योंकि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। खेलों से इसान का शारीरिक विकास होता है। उन्होंने बताया कि अगर इसान प्रत्येक प्रतिदिन खेलों की तरफ ध्यान दे तो जहा उसका स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो दूसरी ओर उसे खेलों में निपुणता भी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में आपसी भाईचारा तो बढ़ता है ही साथ में वहीं उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना भी उत्पन्न होती है।


इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए मीडिया सलाहकार एवं जम्प रोप एसोसिएशन दिल्ली के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार निर्भय ने बताया कि इस डबल डच प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई होंगे और दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में बाल भारती स्कूल कि स्पर्धा के अंडर 14 आयु वर्ग में नंदनी साहनी, परिषा त्यागी, संदीप सागर, सास्वत बिशोई ने स्वर्ण पदक जीते वहीँ अंडर 17 आयु वर्ग में नंदनी, श्याम भवी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में अली और क्षितिज ने स्वर्ण पदक जीत का अपने स्कूल का नाम रोशन किया।