70वें गणतंत्र दिवस पर सांसद रमेश बिधुड़ी ने किया ध्वजारोहण

नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधुड़ी द्वारा 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में कई जगह ध्वजारोहण किया। जिसमें सबसे पहले वीपी सिंह कैंप तुगलकाबाद, इंदिरा कल्याण विहार ओखला, साकेत जे ब्लॉक गोल्फ व्यू अपार्टमेंट और वसंत कुंज में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इंदिरा कल्याण विहार इलाके में झंडा फहराने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि हम बाबा साहेब अंबेडर के संविधान के अनुसार चलते आए हैं, अराजता के अनुसार नहीं चलेंगे। उनके द्वारा बनाए संविधान का पालन करते हुए ही भारत विश्व गुरू बनेगा। इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी की तारीफ करते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद देश में टैक्स भरने वालों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। पहले देश में केवल एक करोड़ लोग ही टैक्स भरते थे, नोटबंदी के बाद आठ करोड़ लोग टैक्स भरने लगे है। तथा मोदी सरकार की नीतियों के बारे में आयुष्मान योजना, सुकन्या योजना आदि के बारे में लोगों को जानकारी दी और उसके अनेकों फायदे बताएं कथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हूए उन्होंने कहा कि मोदी ने टैक्स से गरीबों के लिए आयुष्मान योजना लागू किया, लेकिन केजरीवाल ने अब तक दिल्ली में इस योजना के लागू नहीं किया। जबकि मोदी द्वारा इसको भाजपा शासित प्रदेशों में लागू कर दिया गया है इसके बाद केजरीवाल कहते है कि मोदी काम नहीं करने दे रहे है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए सांसद बिधूड़ी ने डेरा स्टेडियम छतरपुर में जाकर तिरंगा रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया जिसमें काफी भारी संख्या में लोग मौजूद थे।